विश्वास .. अपने विद्यार्थी पर करके पछता रहे हैं l
मेरे दो विद्यार्थी थे एक चिंतन दूसरा पुष्कल
दोनों ने ही बी बी ए चौथे सेमेस्टर में पढना छोड़ दिया था l और शायद आज तक पूरा नहीं किया होl अब बत्तीस साल उम्र हो गयी होगी l पहला मुंबई और दूसरा अभी शायद इंदौर में ही हो l
एक दिन फेसबुक पर चिंतन मिला और बताया की वो एयर इंडिया में मुंबई में काम करता है और साइड में कमीशन एजेंट भी है l शक्कर , दाल के सौदे के बीच में कमीशन से अच्छा कमाता है l उसने मुझसे थोड़ी मदद मांगी और चूँकि मैं जनता था कि यह एक अच्छे परिवार का सज्जन लड़का है मैंने उसे रूपये दे दिए . और धीरे धीरे उसने डेढ़ लाख रूपये लिए और में भी जोश में देता चला गया l " कभी कभी अति विश्वास और किसी ने माँगा है तो तुरंत दे देने की प्रवृत्ति या नशा , कुछ लोगों की तरह मुझे भी था" उसने रूपये के लौटने के लिए मुझे चेक भी दे दिए लेकिन सब बाउंस हो गए l तब उसने अपने मान की फिर भांजी की और बहनों की कसम खाए और कल आ रहा हूँ अभी फ्लाइट से उतरा हूँ . मेरा एक दोस्त मर गया इसलिए वापस जा रहा हूँ आदि अनेकों बातें उसने बनाई l
आज तक में हर बार सोचता हूँ की FIR करा दूं l लेकिन ….अब करा ही दूंगा l
दूसरा पुष्कल , यह भी कहानिया बनाने में माहिर ll पिताजी भोपाल नगर निगम कमिश्नर हैं, डायमंड कटाई की फैक्ट्री है , मैं आर्मी TA में हूँ l जबकि वर्दी पर कोई फीता भी नहीं l करोड़ों का व्यापार है l अभी अभी अमेरिका से लौटा हूँ l
ऐसी अनेको बातें l कॉलेज में आकर जूनियर विद्यार्थियों को अपने झूठी डिग्री का बखान l
यह सब बातें बाद में समझ आई की झूठ थी l
ऐसे ही उसने मुझसे पुराणी चीजों के बारे में बताया l दादाजी का एक कैमरा antique. करोडो की कीमत का है l इस पैसे से कोई भला काम करने का विचार है l और एक ngo बनवा लेते हैं , जिसके लिए ऑफिस भी आनंद नगर में मेरी एक बिल्डिंग में बना लेंगे l
ऊधर उसने अपने घर पर माता पता को बतया था किवो रोज काम पर जाता है और ५००० महिना मिलता है l उसके पिताजी की कहानी अलग , एक सरकारी कर्मचारी जो …..
जाने दो….
खैर उसने मुझसे २५००० अलग अलग चेक के रूप में मांगे और … वही देने का जोश / नशा / बुखार / या बेवकूफ बनने की आदत…
मैंने उसे तीन चेक दिए l बाद में उसने मिलना फोने उठाना बंद कर दिया l
एक दिन वो पकडे जाने से बचने और ममन बाप के भरोसे का खून होने से बचने के लिए नाटक करते हुए फ़ोन करके रस्ते में कहीं बेहोश हो गया l
उससे मिलने मैं हॉस्पिटल गया lवहां उसके पिता ने जो कहानी बताई तो मल्लों हुआ कि इसने तो पढाई भी पूरी नहीं की और स्कूल के दिनों में भी अपने टीचर से रूपये लेकर गायब हुआ हुआ l
मैंने जब बताया की मेरे साथ भी ऐसा हुआ तो … उन्होंने बाते की वे रूपये तो इसके खाते में जमा है और इसने बताया थी की इसे सैलरी मिली है ५००० महीनाl
मुझ पर आरोप भी लगाया कि … आप ही लालच में आकर मेरे बेटे को नए सपने दिखा रहे थे l
तीसरी घटना अभी १० जुलाई २०२१ l
Shine.com के नाम से एक कॉल आया , जिस पर में वर्षो से अपना CVअपडेट करता हूँ l
कॉल करने वाली ने मेरी जानकारी मुझे बताकर कहा की शाइन.com पर आपका CV अच्छे ऑफर के लिए फॉरवर्ड करने के लिए केवल १० रूपये का भुगतान कर अपना रजिस्ट्रेशन करा लीजिये l और " जाके प्रभु दुस्स:ह दुःख दें , ताकर मति पहले हर लें ..l"
बस हम फिर अपना लैपटॉप लेकर बैठ गए और उस समय सब भूल गए कि
…..दूसरे के बताये किसी भी लिंक, वेबसाइट, URL अकाउंट को अपने लैपटॉप पर मोबाइल पर कभी न खोलें …..
……. किसी को भी दस रूपये , पांच रूपये …. देने के लिए ना जाएँ
हम ने उसके बताये <http://referencein.in > को अपने लैपटॉप पे टाइप किया और वह शाइन जैसा ही लोगो , सरसरी नजर से देखा और form भरकर अपना डेबिट कार्ड न और फिर १० रु का भुगतान कर दिया .
वह सन्देश आया oops your transaction failed …
उधर वो लड़की लगातार बोले जा रही है और …
थोड़ी देर बाद बैंक का SMS 10 हजार रूपये कट गए हैं , कयादी आपने ये नहीं किया है तो इन नम्बरों पर सन्देश भेजें …
इस प्रकार २० हजार रूपये कट गए हमने तुरंत SMS , कंप्लेंट ,FIR कि.
उपरोक्त घटना बताने का उद्देश्य और सल्लाह है कि..
- किसी को भी रूपये देने से पहले अपने परिवार दोस्तों से जरूर पूछ लें l और सख्ती के साथ अपने आपको कहें कि सूच कर बताता हूँ l और व्यक्ति के पूरी जाँच पड़ताल कर के भी रूपये देना "मना" करें l चाणक्य ने स्पष्ट कहा है l उधार देने से मित्र भी शत्रु हो जाते हैं और आपका विश्वास भी जाता है l यह बात अपने अनुसार सोच समझकर पालन करें /या न करें l
- किसी को दान दें दें लेकिन उधार …?
- किसी भी अपरिचित टेलीफोन कॉल , email सन्देश , और किसी भी तरह से वेबसाइट या ऑनलाइन को पैसे देने के लिए अपने आप को रोकें. जो कोई भी औकरी देने वाली वेबसाइट या एजेंट आपसे नौकरी , लोन . लोत्ट्री , गिफ्ट के नाम पर रूपये मांगता है उसे तुरंत मन कर फ़ोन नो काट दें और ब्लाक करिएl किसी भी आनजान वेबसाइट , लिंक यूआरएल को देखते ही मिटा दीजिये l
- आपके सरे डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करने उसका नंबर कही भी डालने से पहले और OTP डालने से पहले देखिये कि कितने रूपये के लिए यह OTP दिया गया है l कोई भी अधिकृत बैंक या संस्था व्यापार के सन्देश में रूपये का उल्लेख अय्होता ही है l
- आज अपने देश में लाखो स्त्री पुरुष, बच्चे ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए लगे रहते है और दिनभर में लाखों रूपये चुरा रहे हैं l उन्हें किसी को भी ठगने से कोई परहेज नहीं है l वे लाशों के नाम पर भी और बीमारों के नाम पर भी पैसा लेने में सोचते नहीं l
- आपकी सुरक्षा आपको ही करनी है l कृपया बीमा पालिसी का प्रॉफिट , बोनस अपनी बीमा या बैंक में स्वयं जाकर देखें l ऑनलाइन लिल्कुल नहीं l
- आपका ATM कार्ड और आधार कार्ड केवल बैंक और पोस्ट ऑफिस यह अधिकृत केंद्र पर ही जाकर जांच कराएँ l कोई भी इन्हें ऑनलाइन बंद या चालू नहीं करता l केवल ठग ही आपको ऐसा करने को कहते है
कृपया उपरोक्त घटना को आपने जीवन में न घटने दें l
आप को यदि यह बात आची लगी तो सबको बताएं l अप वोट करें l
डॉ विनोद मिश्र