Wednesday, 6 December 2023

Delete This Mobile apps from Mobile खतरनाक राक्षस

मित्रों हमरे मोबाइल में ऐसी अनेको App हम उतार लेते हैं जिन्मी खतरनाक राक्षस (Malware ) होते हैं l बहुत से App सरकार ने और गूगल ने बंद  कर दे हैं या हटा दी हैं l आप भी ध्यान दें और इन को हटा दें l  

जुलाई से सितंबर के दूसरे सप्ताह के बीच गूगल ने प्ले स्टोर से 17 वायरस इंफेक्टेट ऐप्स को डिलीट किया था । इसमें से 11 ऐप्स को जुलाई के महीने में व बाकी 6 ऐप्स को पिछले सप्ताह हटाया गया है । ये 17 ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर अब उपस्थित नहीं हैं व अब इन्हें डाउनलोड नहीं किया जा सकता है । दरअसल 17 ऐप्स में नया वेरिएंट मैलवेयर जोकर पाया गया था । चेक पॉइंट के रिसर्चर्स ने जुलाई में 11 ऐप्स को स्पॉट किया था , जो वायरस से प्रभावित पाई गईं । रिपोर्ट को मुताबिक गूगल इन ऐप्स को 2017 से ट्रैक कर रहा था । 11 ऐप्स को डिलीट करने के बाद ये खतरनाक जोकर मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर की 6 नयी ऐप में पाया गया , जिसे हटा दिया गया है । ) साइबर सिक्योरिटी फर्म के मुताबिक प्ले स्टोर से हटाने से पहले इन 6 ऐप्स को करीब 200,000 बार डाउनलोड किया गया है ।

जानते हैं कौन सी हैं वह 17 ऐप्स >> com.imagecompress >>

com.contact withme.texts >> com.hmvoice.friendsms >> com.relax.relaxation.androidsms >> com.cheery.message.sendsms >> com.peason.lovinglovemessage >> com.file.recovefiles >> com.LPlocker.lockapps >> com.remindme.alram >> com.training.memorygame >> Safety AppLock >> Convenient Scanner 2 >> Push Message- Texting & SMS >> Emoji Wallpaper >> Separate Doc Scanner >> Fingertip GameBox

रिसर्चर्स के अनुसार जोकर मैलवेयर का नया वेरिएंट डिस्कवर किया है , जो कि ऐप्स में छुप जाते हैं । ये नया अपडेटेड जोकर मैलवेयर डिवाइस में कई व मैलवेयर डाउनलोड कर सकता है , जो बदले में यूज़र के परमिशन के बिना उसे प्रीमियम सर्विस का सदस्य बना देता है । यानी कि हैकर्स इन प्रभावित ऐप्स के ज़रिए चुपचाप प्रीमियम सर्विस का सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं , व इसके बारे में यूज़र्स को कुछ नहीं पता चल पाता ।

Thursday, 9 November 2023

धनतेरस (धन्वन्तरी ) स्वास्थ्य का पर्व या लक्ष्मी जी का पूजन !! 🙌🙌

 एक गांव में एक अंधा आदमी और उसकी पत्नी रहा करते थे...

अब वो गांव था और लाइट वगैरह की ज्यादा व्यवस्था नहीं थी तो लालटेन की रोशनी में खाना बनाया जाया था.

लेकिन, एक छोटी सी समस्या यह थी कि जब उसकी पत्नी खाना बनाती थी तो खाना बनाते समय हमेशा एक बिल्ली किचेन में घुस आती थी और डिस्टर्ब करती थी...

जिसे बार बार भगाना पड़ता था.

इस समस्या से निपटने के लिए पत्नी ने एक उपाय निकाला कि.... उसने अपने पति को समझाया कि...

चूंकि, अंधा होने की वजह से वो बिल्ली को देख पाने अथवा उसे भगा पाने में असमर्थ है...

इसीलिए, जब वो किचेन में खाना बनाए तो उसका पति हाथ में एक डंडा लेकर किचेन के पास बैठे..

और, वो उस डंडे को जमीन को पटक कर "ठक-ठक" की आवाज निकालते रहे...

जिससे कि बिल्ली किचेन में न आने पाए.

समझाने के बाद उसका पति ऐसा ही करने लगा और उस ठक ठक की आवाज से डर कर बिल्ली का किचेन में आना बंद हो गया.

इस दौरान... घर के जो छोटे बच्चे थे वे बड़े हो गए और नए बच्चों ने भी जन्म लिया.

तो.... घर के बच्चों ने जन्म से ही देखा कि... जब घर में मम्मी खाना बनाती है तो पिता जी किचेन के पास बैठ कर डंडे से "ठक ठक" की आवाज निकालते हैं.

फिर, जब उन बच्चों की भी शादी हुई तो उन्होंने भी इस परंपरा को जारी रखी और जब उनकी पत्नियाँ खाना बनाती थी तो वो किचेन के पास बैठकर किसी डंडे से ठक-ठक की आवाज निकालते थे..!

कालांतर में उनके भी बच्चे हुए और उनमें से कुछ लोग अमेरिका , फ्रांस आदि में जाकर बस गए..

और, व्यस्तता की वजह से खाना बनाते समय उनके लिए किचेन के पास बैठ ठक ठक का आवाज निकालना संभव नहीं रह गया...

इसीलिए, उन्होंने एक ऐसी मशीन बनवा ली जो स्विच ऑन करने पर डंडे से ठक ठक की आवाज निकालते थे...

और, घर में खाना बनते समय वे इस मशीन को ऑन कर दिया करते थे ताकि उनकी पारिवारिक परंपरा कायम रह सके.

कहने का मतलब कि.... एक सामान्य सी घटना अनजाने में ही पारिवारिक परम्परा बन गई...

और, अगर समय रहते इसकी वैज्ञानिकता को समझा गया होता तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती...!

कुछ ऐसा ही.... हमारे धनतेरस के साथ है.

आज हम सनातन हिन्दुओं के धनतेरस का त्योहार है.

और, भले ही धनतेरस दीपावली के दो दिन पहले मनाया जाता है...

तथा, धनतेरस के नाम में... "धन" शब्द जुड़ा हुआ है..

लेकिन, धनतेरस का... धन की देवी माँ लक्ष्मी अथवा कुबेर से कोई संबंध नहीं है...!

धनतेरस के नाम में... धन से उतना ही संबंध है...

जितना कि, सोनिया गांधी अथवा राहुल गांधी का महात्मा गांधी से है.

क्योंकि, धनतेरस ... माँ लक्ष्मी की पूजा के लिए नहीं मनाया जाता है..!

बल्कि... धनतेरस का ये महापर्व.... आरोग्य के देवता "धनवंतरी" की याद में मनाया जाता है.



तथा... धनतेरस शब्द में "धन" ... माता लक्ष्मी के कारण नहीं बल्कि... "धनवंतरी" से लिया गया है.

और, चूंकि ये महापर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के "त्रयोदशी" को मनाया जाता है इसीलिए इसमें "तेरस" शब्द आता है.

ऐसा माना जाता है कि... समुद्र मंथन के दौरान आज के ही दिन आरोग्य के देवता "धनवंतरी" हाथ में अमृत भरे कलश लेकर प्रकट हुए थे.

उन्हीं के याद में आज हम हिन्दू सनातनधर्मी ... धनतेरस का महापर्व मनाते हैं.

और, आज के दिन एक न एक पात्र (बर्तन) खरीदने की परंपरा है...

तथा, वो पात्र इस आस्था और विश्वास के साथ खरीदा जाता है कि... हमारे इस पात्र में भी अमृत की कुछ बूंदे मौजूद रहेंगी..

और, हम तथा हमारे परिवार आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी की कृपा से हमेशा स्वस्थ रहेंगे...

क्योंकि, सनातन हिन्दू संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान हमेशा ही धन से ऊपर माना जाता रहा है.

यह कहावत आज भी प्रचलित है कि 'पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में माया'

इसलिए, दीपावली में सबसे पहले धनतेरस को महत्व दिया जाता है....जो भारतीय संस्कृति के हिसाब से बिल्कुल अनुकूल है.

उसी किचेन के पास बैठ कर डंडे से ठक ठक की आवाज निकालने के तौर पर....आजकल अनजाने में लोग धनतेरस के उपलक्ष्य में.. कार, बाइक्स, स्टील की आलमारी वगैरह बहुतायत में खरीदते हैं...

लेकिन, शास्त्रानुसार... धनतेरस के दिन... लोहे का सामान, स्टील के बर्तन, प्लास्टिक की वस्तुएं एवं कोई धारदार सामान खरीदने से परहेज करना चाहिए.

क्योंकि...लोहे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है

और, स्टील को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है.

उसी तरह.. प्लास्टिक, चीनी मिट्टी एवं कांच के सामान को भी राहु का प्रतीक मानकर उसे खरीदे जाने से वर्जित किया गया है.

इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण ये हो सकता है कि... लोहा, स्टील, प्लास्टिक , चीनी मिट्टी आदि (खासकर इन मेटल्स के बर्तन/प्लेट्स) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं.

साथ ही धारदार चीज से कोई इंज्युरी हो सकती है.

इसीलिए, इन्हें खरीदने को वर्जित किया गया होगा क्योंकि जब खरीदेंगे नहीं तो ऐसी चीजों का प्रयोग भी नहीं करेंगे और हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

खैर, आज धनतेरस के दिन... सोना, चांदी, तांबे, कांसे और पीतल के बर्तन खरीदने शुभ माने गए हैं.

और, इसका भी वही कारण मुझे समझ आता है कि... जहाँ सोना और चाँदी हमारे लिए एक रिजर्व धन के रूप में प्रयोग होता है...

वहीं... तांबे, कांसे और पीतल के बर्तन में खाना खाना वैज्ञानिक दृष्टि से स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है.

और, ये तो सामान्य समझ की बात है कि... हम जो बर्तन खरीदेंगे... वही तो प्रयोग करेंगे.

साथ ही साथ आज झाड़ू और भगवान लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा भी खरीदना शुभ माना जाता है.

झाड़ू इसीलिए शुभ माना जाता है क्योंकि... साफ सफाई तो झाड़ू से ही होनी है...

और, झाड़ू /साफ सफाई के बिना तो अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना ही नहीं की जा सकती.

वहीं... प्रतिमा खरीदने के पीछे का उद्देश्य ये होगा कि... घर की साफ सफाई धनतेरस से पहले ही पूरी कर लें..

तभी तो खरीदी गई प्रतिमा को उचित स्थान पर रख पाएंगे.

साथ ही... धनतेरस को ही प्रतिमा खरीद लेने से दीपावली के दिन गहमा-गहमी से भी बचा जा सकता है.

खैर... कारण जो हो लेकिन सभी का लक्ष्य एक ही है कि... लोगों को जागरूक करना एवं उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना...

तथा, वैसे काम/खरीदारी से परहेज करना जिनसे उनके स्वास्थ्य के प्रभावित होने की आशंका हो.

इसीलिए.... परंपरा का पालन अवश्य करना चाहिए लेकिन साथ ही यह भी बेहद जरूरी है कि हम ये जानें कि आखिर ये परम्परा है क्यों और उसका क्या वैज्ञानिक कारण है.

खैर... ज्ञान और वैज्ञानिकता से इतर आज सभी सनातनी हिन्दू मित्रों को हमारे महापर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ...!

भगवान धनवंतरी... आपको एवं आपके परिवार को हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रखें.

श्री संतोष पटेल के सौजन्य से - धर्म का दर्शन पटल पर प्रकाशित 

Sunday, 5 November 2023

क्या आपको ये सच्चा इतिहास पता है l मराठा वीरों का युद्ध कौशल ..

 सन 1680 में औरंगजेब को समझ आ चुका था कि #शिवाजी को रोकने उसे स्वयं ही दक्खन जाना होगा। पांच लाख की विशाल फौज लेकर वह दक्खन की ओर निकला और उसके वहां पहुंचने के पहले ही छत्रपति की मृत्यु हो गई।

औरंगजेब को लगा अब तो मराठों को पराजित करना अत्यंत आसान होगा।

परन्तु छत्रपति सम्भाजी ने 1689 तक उसे जीतने नहीं दिया। अपने सगे साले की दगाबाजी की वजह से छत्रपति सम्भाजी पकड़े गए और औरंगजेब ने अत्यन्त क्रूर और वीभत्स तरीके से उनकी हत्या करवा दी।

अब छत्रपति बने राजाराम मात्र 20 वर्ष के थे और औरंगजेब के अनुभव के सामने कच्चे थे। एकबार फिर उसे दक्खन अपनी मुट्ठी में नज़र आने लगा था।

यहीं से इतिहास यह बताता है कि छत्रपति शिवाजी ने किस आक्रामक संस्कृति की नींव डाली थी। हताश हो कर हथियार डालने के बजाय संताजी घोरपड़े और धनाजी जाधव के नेतृत्व में राजाराम को छत्रपति बना कर संघर्ष जारी रहा।

सन 1700 में छत्रपति राजाराम भी मारे गए।

अब उनके दो साल के पुत्र को छत्रपति मान कर उनकी विधवा ताराबाई, जो कि छत्रपति शिवाजी के सेनापति हंबीराव मोहिते की बेटी थी, आगे आई और प्रखर संघर्ष जारी रहा। समय पड़ने पर ताराबाई स्वयं भी युद्ध के मैदान में उतरी।

संताजी और धनाजी ने मुगल सम्राट की नींद हराम कर दी।

कभी सेना के पिछले हिस्से पर, कभी उनकी रसद पर तो कभी उनके साथ चलने वाले तोपखाने के गोला बारूद पर हमले कर मराठों ने मुगलों को बेजार कर दिया। सब लोग इस खौफ में ही रहते थे कि कब मराठे किस दिशा से आएंगे और कितना नुकसान कर जायेंगे।

एक बार संताजी और उनके दो हजार सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर रात में औरंगजेब की छावनी पर हमला बोल दिया और औरंगजेब के निजी तंबू की रस्सियां काट दी। तंबू के अंदर के सभी लोग मारे गए। परन्तु संयोग से उस रात औरंगजेब अपने तंबू में नहीं था इसलिए बच गया।

27 साल मुगलों का सम्राट, महाराष्ट्र के जंगलों में छावनियां लगा कर भटकता रहा। रोज यह भय लेकर सोना पड़ता था कि मराठों का आक्रमण न हो जाए।

27 साल कुछ हजार मराठे लाखों मुगलों से लोहा भी ले रहे थे और उन्हें नाकों चने भी चबवा रहे थे। 27 वर्ष सम्राट अपनी राजधानी से दूर था। लाखों रुपए सेना के इस अभियान पर खर्च हो रहे थे। मुगलिया राज दिवालिया हो रहा था। अन्तत: सन 1707 में औरंगजेब की मृत्यु हो गई। 27 वर्षों के सतत युद्ध और संघर्ष के बाद भी मराठों ने घुटने नहीं टेके। छत्रपति के दिए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हजारों मराठे बलिदान हो गए लेकिन उन्होंने घुटने नही टेके।

यह इतिहास भी कहां पढ़ाया गया है?

कितने लोग है जिन्हें ताराबाई, संताजी और धनाजी के नाम भी मालूम है, पराक्रम तो छोड़ ही दीजिए?

Sunday, 8 October 2023

७५ दिन का फिटनेस चुनौती अंकित बैनपुरिया ने कैसे जीता और मोदी जी उनसे मिलने गए l How Ankit (Haryana) won Fitness Challenge

 देश में इतने बड़े बड़े नमी स्वास्थ्य और सौष्ठव (fitness)  हीरो है, फिर भी भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी  ने अंकित बैनपुरिया को ही क्यों चुना? अंकित  ने ये स्वास्थ्य परीक्षा की चुनौती  ७५ दिन के दिनचर्या किस प्रकार पालन की । बैनपुरिया गांव के अंकित का नाम कैसे पहुंचा पीएमओ के पास?

हरियाणा राज्य के जिला  सोनीपत के अंकित बैनपुरिया, किसी राजनितिक दल के प्रतिनिधि नहीं हैं, न किसी परदे के  कलाकार, न कोई अन्य प्रतिष्ठा का मंच है न कोई बड़े अधिकारी है, फिर भी इनसे मिलने खुद पीएम आए। फिटनेस फ्रीक होना इनकी असली पहचान है पर फिर तो ऐसे फिटनेस वाले बॉलीवुड में और क्रिकेट जगत में कितने है। फिर भी अंकित का नाम ही चुना गया। इसकी कहानी छिपी है ७५ दिन के रूटीन में।

विडियो में अंकित पार्क में खड़े है, पीएम खुद चलकर उनके पास आए और उन्ही की स्टाइल में "राम राम जी साराय ने" कहा। और फिर दोनो ने मिलकर सफाई की। पीएम ने अंकित के साथ सफाई करके एक ऐसा संदेश देने की कोशिश की कि स्वच्छता के साथ साथ फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए।

अंकित का सोशल मीडिया देखेंगे तो पता चलेगा कि फिटनेस ही इनकी पहचान है। कुछ साल पहले तक इन्हें कोई नही जानता था। ७५ दिन का चैलेंज लाकर ये ज्यादा फेमस हो गए। ७५ दिन के हार्ड चैलेंज में सबसे बड़ी चुनौती ये थी की अगर कोई भी काम छूटा तो पहले दिन से फिर शुरू करना पड़ेगा।

इस चैलेंज के ५ बड़े हिस्से है.

१. सुबह ४५ मिनिट की एक्सरसाइज।

२. सेल्फी लेना(जिससे फिटनेस पर हुआ फर्क मालूम पड़े)

३. २४ घंटे में ४ लीटर पानी पीना।

४. पौष्टिक आहार लेना।

५. धार्मिक किताब पढ़ना।

इस दौरान दो बाते क्लियर थी, नशे का सेवन नहीं करना और ब्रह्मचर्य का पालन करना। यही वो दो बाते थी जिसने अंकित को पीएम मोदी से मिलवा दिया।

अंकित मजदूर के बेटे है। १३ साल पहले पहलवानी शुरू की, लेकिन कंधे और घुटने में चोट आई तो पहलवानी छोड़नी पड़ी। गरीब परिवार से होने की वजह से दूध, लस्सी और रोटी खाने को मिली. पर किसी भी तरह के प्रोटीन के पैसे नही मिल पाए। हालाकी अंकित खुद भी प्रोटीन से दूर रहना चाहते थे। वो युवाओं को यही कहते है की अगर ये पांच नियम मान लिए जाए तो फिर कुछ भी कर सकते हो। ७५ दिन ठीक यही रूटीन फॉलो करके आपके बच्चे भी सफलता पा सकते है।

शायद मोदी ने अंकित को इसीलिए बुलाया ताकि लोग दो बाते समझ सके की अनुशासन जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी है और नॉनवेज से बॉडी नही बनती। अंकित बिलकुल शाकाहारी है, पहले अंडे खाते थे फिर वो भी छोड़ दिए। जिस दौर में नशे का सेवन बढ़ रहा है, अंकित जैसों का सामने आना जरूरी है जिनसे आज की और आने वाली पीढ़ी सिख ले सके।

Monday, 25 September 2023

सुदामा ने गुरुकुल संदीपनी आश्रम में श्री कृष्णा से छुपकर सारे चने क्यों खा लिए थे ?

भगवान् श्रीकृष्ण  ने अपने मित्र सुदामा के लाये हुए सरे चावल ग्रहण करना प्रारंभ किये और डॉ मुट्ठी ग्रहण कर चुके थे ,  जैसे ही द्वारकाधीश ने तीसरी मुट्ठी चावल उठा कर फाँक लगानी चाही, रुक्मिणी ने जल्दी से उनका हाथ पकड़ कर कहा, "क्या भाभी के लाये इन स्वादिष्ट चावलों के स्वाद का सारा सुख अकेले ही उठाएंगे स्वामी? हमें भी तो ये सुख उठाने का अवसर दीजिये।" 

द्वारकधीश के अधरों पर एक अर्थपूर्ण स्मित उपस्थित हो गयी। उन्होंने चावल वापस उसी पोटली में डाले और उसे उठाकर अपनी पटरानी को दे दिया। 

सुदामा के साथ बातें करते हुए कब कृष्ण उनके पाँव दबाने लगे ये सुदामा को पता ही नही चला।

 सुदामा सो चुके थे किंतु कृष्ण अपनी ही सोंचों में मगन उनके पाँव दबाते हुए बचपन की बातें करते चले जा रहे थे, कि तभी रुक्मिणी ने उनके कंधे पर हाथ रखा। 

कृष्ण ने चौंक कर पहले उन्हे देखा और फिर सुदामा को, फिर उनका आशय समझ कर वहाँ से उठ कर अपने कक्ष में चले आये। 

कृष्ण की ऐसी मगन अवस्था देखकर रुक्मिणी ने पूछा, "स्वामी आज आपका व्यवहार बहुत ही विचित्र प्रतीत हो रहा है। आप, जो इस संसार के बड़े से बड़े सम्राट के द्वारका आने पर उनसे तनिक भी प्रभावित नही होते हैं, वो अपने मित्र के आगमन की सूचना पर इतने भावविव्हल हो गए कि भोजन छोड़कर नंगे पाँव उन्हे लेने के लिए भागते चले गए। आप, जिनको कोई भी दुख, कष्ट या चुनौती कभी रुला नही पाई, यहाँ तक कि जो गोकुल छोड़ते समय मैया यशोदा के अश्रु देखकर भी नही रोये, वे अपने मित्र के जीर्ण शीर्ण, घावों से भरे पाँवों को देखकर इतने भावुक हो गए कि अपने अश्रुओं से ही उनके पाँवों को धो दिया। 

कूटनीति, राजनीति और ज्ञान के शिखर पुरुष आप, अपने मित्र को देखकर इतने मगन हो गए कि बिना कुछ भी विचार किये उन्हे समस्त त्रिलोक की संपदा एवं समृद्धि देने जा रहे थे।" 

कृष्ण ने अपनी उसी आमोदित अवस्था में कहा, "वह मेरे बालपन का मित्र है रुक्मिणी।" 

"परंतु उन्होंने तो बचपन में आपसे छुपाकर वो चने भी खाये थे जो गुरुमाता ने उन्हे आपसे बाँटकर खाने को कहे थे? अब ऐसे मित्र के लिए इतनी भावुकता क्यों?" सत्यभामा ने भी अपनी जिज्ञासा रखी। 

कृष्ण मुस्कुराये, "सुदामा ने तो वह कार्य किया है सत्यभामा, कि समस्त सृष्टि को उसका आभार मानना चाहिए। 

वो चने उसने इसलिए नही खाये थे कि उसे भूख लगी थी बल्कि उसने इसलिए खाये थे क्योंकि वो नही चाहता था कि उसका मित्र कृष्ण दरिद्रता देखे। उसे ज्ञात था कि वे चने आश्रम में चोर छोड़कर गए थे, और उसे यह भी ज्ञात था कि उन चोरों ने वे चने एक ब्राह्मणी के गृह से चुराए थे। उसे यह भी ज्ञात था कि उस ब्राह्मणी ने यह श्राप दिया था कि जो भी उन चनों को खायेगा, वह जीवन पर्यंत दरिद्र ही रहेगा। सुदामा ने वे चने इसलिए मुझसे छुपा कर खाये ताकि मैं सुखी रहूँ।

 वो मुझ को  ईश्वर का कोई अंश समझता था, तो उसने वे चने इसलिए खाये क्योंकि उसे लगा कि यदि ईश्वर ही दरिद्र हो जायेगा तो संपूर्ण सृष्टि ही दरिद्र हो जायेगी। 

सुदामा ने संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के लिए स्वय का दरिद्र होना स्वीकार किया।" 

"इतना बड़ा त्याग!" रुक्मिणी के मुख से स्वतः ही निकला।

 "मेरा मित्र ब्राह्मण है रुक्मिणी, और ब्राह्मण ज्ञानी और त्यागी ही होते हैं। उनमें जनकल्याण की भावना कूट कूट कर भरी होती है। इक्का दुक्का अपवादों को यदि छोड़ दिया जाए तो ब्राह्मण ऐसे ही होते हैं। अब तुम ही बताओ ऐसे मित्र के लिए ह्रदय में प्रेम नही तो फिर क्या उत्पन्न होगा प्रिये? 

गोकुल छोड़ते हुए मैं इसलिए नही रोया था क्योंकि यदि मैं रोता तो मेरी मैया तो प्राण ही छोड़ देती। परंतु मेरे मित्र के ऐसे पाँव देखकर, उनमें ऐसे घावों को देखकर मेरा ह्रदय भर आया रुक्मिणी। उसके पाँवों में ऐसे घाव और जीवन में उसकी ऐसी दशा मात्र इसलिए हुई क्योंकि वह अपने इस मित्र का भला चाहता था। 

पता है रुक्मिणी, परिवार को छोड़कर किसी और ने कभी इस कृष्ण का इतना भला नही चाहा। लोग तो मुझसे उनका भला करने की अपेक्षा रखते हैं। 

बस सुदामा जैसे मित्र ही होते हैं जो अपने मित्र के सुख के लिए स्वेच्छा से दरिद्रता एवं कष्ट का आवरण ओढ़ लेते हैं। 

ऐसे मित्र दुर्लभ होते हैं और न जाने किन पुण्यों के फलस्वरूप मिलते हैं। अब ऐसे मित्र को यदि त्रिलोक की समस्त संपदा भी दे दी जाए तो भी कम होगा।" कृष्ण अपने भावुकता से भर्राये हुए स्वर में बोले। 

इधर कक्ष में समस्त रानियों के नेत्र सजल थे और उधर कक्ष के बाहर खड़े सुदामा के नेत्रों से गंगा यमुना बह रही थीं।

 

Saturday, 23 September 2023

भारत में देशद्रोही लॉबी का एक स्तम्भ तीस्ता जावेद सीतलवाड ?

भारत के महान चलचित्र अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा  तारा रोड, जुहू, मुंबई पर स्थित  है यह एक विशाल  बंगला है। श्री बच्चन जी  के बंगले के बाद बड़े उद्योगपतियों के 2-3 बंगले हैं l  उसी  रास्ते में तुम्हें एक बड़ा बंगला मिलेगा। बंगले का नाम है "निरांत"। यह बंगला श्री अमिताभ बच्चन के बंगले से 3 गुना बड़ा है। इस बंगले में करीब 3 एकड़ का लॉन है और भव्य है। पॉश इलाके में यह कैसा आलीशान बंगला है, यह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। जैसे मुंबई का जुहू है! वह बंगला "निरांत" किसी सुपरस्टार या उद्योगपति का नहीं है। वह बंगला किसी और का नहीं बल्कि... तीस्ता जावेद सीतलवाड़ का है। वह सिर्फ एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 2004 से 2012 तक उन्हें विदेशों से करोड़ों  डॉलर का दान मिला।

किसलिए? गरीबों का उत्थान करना।

अब एक बात और है... कुछ लोग भारत विरोधी क्यों हैं? उनके पूर्वजों ने बीज बोया था... कुख्यात हंटर कमीशन एक जाँच आयोग था जिसने जलियांवाला बाग नरसंहार का आदेश देने वाले जनरल रेजिनाल्ड डायर को क्लीन चिट दी थी।

इसके सदस्य रहे चिमनलाल हरिलाल सीतलवाड, तिस्ता सीतलवाड के परदादा हैं, तिस्ता जो अब जेल में है

ये चिमनलाल हरिलाल सीतलवाड के बेटे यानी तिस्ता के दादा मोतीलाल चिमनलाल सीतलवाड ही थे, जिन्होंने बाद में इसी जलियांवाला बाग मामले में जनरल डायर को बरी कर दिया था। आजादी के बाद नेहरू ने उसी मोतीलाल चिमनलाल सीतलवाड को अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया, जिन्होंने जनरल डायर को बरी कर दिया था।

अंग्रेजों के प्रति नेहरू की ब्रिटिश निष्ठा के कई अमिट अभिलेखों में से एक। बीज की गुणवत्ता की कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती...

जब वही जनरल डायर उसी मामले में मुकदमे का सामना कर रहा था, तो वह दीवान बहादुर कुंज बिहारी थापर ही थे जिन्होंने जनरल डायर की ओर से 1.5 लाख रुपये एकत्र करके और उन्हें कृपाण और पगड़ी के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित करके अपनी दृढ़ ब्रिटिश निष्ठा की घोषणा की थी। जी हाँ, वह असल में करण थापर के परदादा थे।

थापर परिवार एक धनी परिवार है जिसने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों को भारी कमीशन के बदले लोगों और सामग्रियों की आपूर्ति करके अपनी संपत्ति बनाई थी।

जब थापर परिवार अपनी निष्ठा की घोषणा करता है, तो आश्चर्य न करें कि सिखों की कृपाण और पगड़ी कहाँ से आई। वास्तव में, यह स्वर्ण मंदिर प्रबंधन ही था जिसने पहल की थी।

यह दो नये अमीर सिंहों सुजान सिंह और शोभा सिंह के तत्वावधान में हुआ। उसका एक कारण है। जब ब्रिटिश भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई तो ये वे ठेकेदार थे जिनका निर्माण कार्य पर लगभग पूरा नियंत्रण था।

शोभा सिंह का बेटा खुशवंत सिंह एक प्रसिद्ध लेखक विलासी और कट्टर इंदिरा गाँधी भक्त था, जिसने आपातकाल को उचित ठहराने और उसकी निंदा करने वाले लेख लिखे थे। खुशवंत सिंह का बेटा राहुल सिंह, एनडीटीवी पर तिस्ता सीतलवाड और अरुंधति रॉय जैसे लोगों का महिमामंडन करके अभी भी भारतीय विरोध के कबीले के कब्जे को जारी रखे हुए है।

थापर परिवार पर वापस... करण थापर के पिता, प्राण नाथ थापर, भारतीय सेना प्रमुख थे, जिन्होंने 1962 में चीन के साथ युद्ध का नेतृत्व किया था। प्राण नाथ के पूर्ववर्ती, जनरल केएस थिमैया ने मूल रूप से लेफ्टिनेंट जनरल एसपीपी थोराट को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया था लेकिन यह नेहरू ही थे जिन्होंने इस प्रस्ताव को विफल कर दिया और प्राण नाथ को अपने दल में शामिल कर लिया। नेहरू की ब्रिटिश निष्ठा का एक और पहलू! इतना ही नहीं, प्राण नाथ के भाई माया दास थापर की बेटी रोमिला थापर थीं, जिन्होंने भारतीय स्कूलों में इतिहास की पाठ्यपुस्तकें लिखीं। वह भी नेहरू का नामांकन था।

स्कूल/विश्वविद्यालय के इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में, आपको यह तथ्य कहीं नहीं मिलेगा कि वह प्राण नाथ थापर ही थे, जिन्होंने 1962 के हारे हुए युद्ध का नेतृत्व किया था। क्या यह आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर रोमिला थापर द्वारा तैयार की गई पाठ्यपुस्तक में उनके चाचा का नाम पराजित जनरल के रूप में दिखाई दे!

कुछ हद तक, ये अमीर परिवार ही हैं जिन्होंने ब्रिटिश रिश्वत स्वीकार की और अभी भी कुछ हद तक इतिहास की हमारी समझ को आगे बढ़ा रहे हैं... यही परिवार सारी प्रगति के स्वघोषित थोक विक्रेता हैं। वे ही हैं जो झूठी कहानियाँ लाते हैं और भारतीय पहचान को बढ़ने से रोकते हैं। आजादी के बाद, यह नेहरू और काँग्रेस ही थे जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इन सभी गद्दारों को महत्वपूर्ण पद देकर ब्रिटिश हितों की रक्षा की जाए।

जब तिस्ता सीतलवाड कारावास में  गईं, तो यह सिर्फ एक धोखेबाज का पतन नहीं है। यह एक बड़े परजीवी पारिस्थितिकी तंत्र का पतन भी है जिसकी जड़ें कई पीढ़ियों से चली आ रही हैं और जो एक सदी से भी अधिक समय से भारतीय लोगों का खून चूस रहा है। ये देशद्रोह को ही फ्रीडम ऑफ़ स्पीच कहते हैं l 

इनके पोषक और पालकों से सावधान  

Wednesday, 13 September 2023

समाजवाद या आतंकवाद ! नोकू कूली (Nokku Kooli) घूरने की मजदूरी , केरल के उद्योग विहीन होने का एक कारण !!

प्रिय पाठकों ,

आप मेरे आलेख पढ़ते है , मैं हृदय से आभारी हूँ l

आज एक अनोखी मजदूरी के बारे में जानकारी लीजिये l

केरल में एक अनोखी मजदूरी वसूल की जाती है ! मजदूरी ना करने की मजदूरी l  जो देनी ही पड़ती है !

यदि आप अपना सामान स्वयं उतारते हैं तो मजदूर दूर से देखते रहेंगे और जब आप अपना काम समाप्त का लेंगे तो ये दर्शक मजदूर आपसे इस बात के पैसे मांगेंगे कि उन्होंने आपको काम करते हुए देखा l

पढ़िए --

Nokku Kooli (घूरने की मजदूरी)…

केरल में आपको अपने घर का सामान भी युनीयन द्वारा ही उतरवाना होता है। टूटने के डर से या अधिक मज़दूरी माँगने के कारण आप नहीं उतरवाना चाहते? कोई बात नहीं, युनीयन वाले बस दूर से आपको सामान उतारते देखेंगे।

जब पूरा सामान आप उतार लेंगे तो ये आएँगे और आप से फिर मज़दूरी माँगेंगे। उतारा नहीं तो क्या हुआ, आपको उतारने देकर आप पर उपकार किया ना? बस दूर से देखा, तोड़ा नहीं, आपका सामान या सिर। उसी की मज़दूरी, जिसे nokku kooli कहते है मलयालम में। 

बंगाल में भी यही होता था।

इसीलिए केरल में कोई उद्योग नहीं है, इसीलिए वहाँ से GST collection हरियाणा का एक तिहाई है, इसीलिए वहाँ की लड़कियाँ ISIS नियंत्रित क्षेत्र में काम करने को विवश है।

Communism/समाजवाद कोई राजनीतिक/आर्थिक विचारधारा नहीं है। केवल गूंडा राज  gangsterism है, व इसीलिए जो देश/प्रदेश इनके नियंत्रण में आ जाता है उसका विनाश हो जाता है l 

चूंकि आपराधिक समाज का, आपराधिक प्रवृत्ति वालों का भी विनाश हो ही जाता है चाहे ऐसा समाज अपनी विचारधारा को राजनीतिक बताये या मज़हबी।

समाचार पत्र और दूरदर्शन समाचार चैनल  भी अपराधी हैं  जिन्होंने बंगाल व केरल में चल रहे इस gangsterism को कभी उजागर नहीं किया।

चीनी फ़ंडिंग से पोषित घमंडीयां गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. भारत के बड़े बड़े उद्गयोपतियों को टार्गेट कर रहा है… जिससे उनकी फ़ैक्ट्री में काम ठप्प पड़े… और चीन के व्यापार और उत्पादन को भारत में बढ़ावा मिले… तो घमंडीया  गठबन्धन की तिजोरियाँ भरें l   

आप किसी भी दल के समर्थक हों लेकिन हींडनबर्ग और जॉर्ज सोरोस जैसे मामलों में आपका एक ही पक्ष होना चाहिए… वो है भारत का पक्ष…

पश्चिम नहीं चाहता कि कल को तीसरी दुनिया का कहा जाने वाला देश आज उनके समकक्ष आकर खड़ा हो जाए… अपने नौकर के बेटे के लिए कार का दरवाजा खोलना पड़े तो दिक्कत तो होगी ही…

अम्बानी, अडानी, हिंदुजा, अग्रवाल, गोदरेज, टाटा आदि आदि… ये सब इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैँ… सरकार किसी की भी आये… ये सब हैँ तो ही देश का अर्थतंत्र मजबूत है…

घरघाती हरसंभव कोशिश में हैँ पर हमें बहकावे में नहीं आना है… सत्ता प्राप्ति के लिए पॉजिटिव डायरेक्शन में काम करने की बजाय जयचंद शॉर्टकट अपनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैँ…

Sunday, 10 September 2023

परमवीर मेजर धनसिंह थापा 1962 भारत चीन युद्ध के अमर नायक

मेजर धन सिंह थापा...

1962 में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा था। चुशूल विमान अड्डे की रक्षा भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण थी। इसके लिए उत्तर पैंगोंग में सिरिजैप चौकी पर मेजर धन सिंह थापा के नेतृत्व में 28 जवान तैनात किये गए। मगर चीनी सेना ने उसके प्रत्युत्तर में तीन चौकियाँ बना लीं और लगातार सैनिकों और अस्त्र शस्त्र बढ़ाती रही। धन सिंह थापा ने सैनिकों को किसी भी सम्भावना के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

20 अक्टूबर 1962 को उनका अनुमान सही निकला जब चीन ने अत्यधिक तीव्रता से उस चौकी पर हमला बोल दिया। पहले तोपों के मुँह चौकी की तरफ मोड़ कर गोलाबारी की जिसका फायदा उठा कर करीब 600 चीनी सैनिक उस चौकी की तरफ आगे बढ़ते रहे। जब गोलाबारी बंद हुई तब तक वह चौकी काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कई भारतीय जवान घायल अथवा शहीद हो चुके थे। चौकी पर हुई गोलाबारी में संपर्क उपकरण भी नष्ट हो चुके थे जिससे कमान से संपर्क साधना भी असंभव था। धन सिंह थापा का अंतिम सन्देश जो कमान को मिला था वह था, “न पीछे हटूंगा, न समर्पण करूँगा।”

दुश्मन को अपनी तरफ बढ़ते देख धन सिंह थापा ने भारतीय सैनिकों को ललकारा और कहा कि कायरों की तरह जीने से अच्छा है कि वीरों की तरह मौत को गले लगाया जाये। इस युद्घ उद्घोष से सैनिकों में वीरता फूटी और उन्होंने शत्रु के हमले का जवाब देना शुरू किया। कई चीनी सैनिक मारे गए, जिसके उपरान्त अधिक भीषणता से तोपों ने भारत की चौकी पर गोले बरसाने शुरू कर दिए। साथ ही दुश्मन चौकी के और निकट आता रहा। वहाँ से उन्होंने चौकी पर दाहक बमों से हमला कर दिया जिससे बचे हुए भारतीय सैनिक भी चौकी से बाहर निकल आयें। परन्तु भारतीय सैनिकों ने हथगोलों और छोटे हथियारों से अपना प्रतिरोध जारी रखा।

उधर चीनी सेना पूरी तैयारी कर के आयी थी। मशीन गन, बजूका से लैस चीनी सैनिकों का साथ देने Amphibious Crafts भी आ गए थे। पूरी अग्निक्षमता उस एक चौकी पर झोंक दी गयी थी। उधर धन सिंह थापा अपने बचे हुए साथियों का हौंसला बढ़ाते हुए चीनी सैनिकों का काल बने हुए थे। एक छोटी सी भारतीय चौकी बवंडर में जल रहे दीपक की तरह चीनी सेना को चुनौती देती जा रही थी। हतप्रभ हो कर चीनी सेना ने टैंक ले कर अपने सैनिकों के साथ उस चौकी पर चढ़ाई कर दी। इस तीसरे आक्रमण के समय उस चौकी में सिर्फ तीन सैनिक ही जीवित बचे थे। दूर से दिखने पर लग रहा था जैसे चौकी में सिर्फ आग और धुआँ था। परन्तु जब धन सिंह थापा और उनके साथी जवानों के पास कोई हथियार नहीं बचा तब वे अपनी खुखरी ले कर चीनी सैनिकों पर टूट पड़े। कई सैनिकों को मार गिराने के बाद उन तीन सैनिकों पर काबू कर लिया गया और उन्हें बंदी बना लिया गया।

उधर अटकलों के अनुसार यह सोचा गया कि इतने भीषण संघर्ष और अपरिहार्य शत्रु सैनिकों की संख्या के आक्रमण के बाद भारतीय पक्ष में किसी के बचने की सम्भावना नहीं थी। मेजर धन सिंह थापा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया। परन्तु चीनी बंदी शिविर में संघर्षपूर्ण समय बिताने के बाद धन सिंह थापा वापस लौटे जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ। 


Saturday, 9 September 2023

Why Shri Krishna shifted his Capital City From Mathura to Dwarka?

 ये तो सबको पता है कि कंस का ससुर जरासंध था। जब कृष्ण-बलराम ने मिलकर कंस को मार दिया तो जरासंध इन दोनों का शत्रु हो गया।

जरासंध उस समय का एक बहुत शक्तिशाली राजा था, उस के दल  में शिशुपाल,रुक्मी, दाम्भक,शाल्व जैसे अधर्मी राजा थे। मथुरा के यदुवंशी  बहुत वीर थे पर उनकी सेना जरासंध की सेना के मुकाबले बहुत छोटी थी।

जरासंध ने मथुरा पर कई बार आक्रमण किये, कृष्ण बलराम अपने कुछ सहयोगियों के साथ हर बार मथुरा छोडकर निकल जाते और घने जंगलों,दुर्गम खाइयों में जरासन्ध की विशाल सेना को अटका कर चतुराई से हरा देते। इनमे से सबसे भयानक युद्ध गोमांतक पर्वत के आसपास हुआ था जो आज का गोआ है। सोचिये,किधर मथुरा किधर गोआ !!

जरासन्ध की मथुरा से दुश्मनी नही थी। वो इन दोनों के पीछे था, इसलिए बार-बार मथुरा पर चढ़ आता था।

कहा जाता है कि ऐसे 17 आक्रमण हुए।

ज़ाहिर है कि सदा युद्धरत रहना किसी भी देश के विकास को रोक देता है क्योंकि एक युद्ध खत्म होते ही अगले युद्ध की तैयारी शुरू हो जाती थी तो न जनता को न राजा को विकास के लिए समय और अवसर मिलता था।

मथुरा की आम जनता त्रस्त हुई होंगी, नगर की सुरक्षा दीवारें कमज़ोर हुई होंगी।

अंततः जरासंध ने मदद के लिए एक विदेशी म्लेच्छ कालयवन को बुलाया। 

कालयवन से युद्ध करना मुश्किल था क्योंकि वो क्रूर  लुटेरा भी था। उसके सैनिक क्रूर हत्यारे थे जो खुद की रक्षा या धर्म के लिए नही लड़ते थे; हत्या करना रक्तपान करना उनका स्वभाव था । 

कृष्ण बलराम मथुरा में नही मिलते तो कालयवन नगर लूट लेता, स्त्रियों को अपमानित करता, बच्चों को बेच देता  पुस्तकालय-गुरुकुल जला देते। 

कृष्ण की चिंता उससे भी बड़ी रही होगी कि ऐसा लुटेरा सिर्फ मथुरा को लूट कर नही लौटेगा, अपितु शेष आर्यावर्त पर भी उसकी कुदृष्टि पड़ेगी l 

कोई हिंसक पशु जंगल मे है तो ठीक है पर कोई उसको नगर में ले आये तो मूर्ख कहलाता है।

जरासंध ने अपने बदले और अहंकार की तुष्टि के लिए यही किया था।

कालयवन और जरासंध का एक साथ सामना करना मुश्किल था, यादव इनको एक बार पराजित कर भी देते तो ये कुछ समय बाद फिर से हमला करते।

इसलिए कृष्ण ने पहले बलराम,सात्यकि,उद्धव,कृतवर्मा को अपनी योजना बताई। ये सब प्रशिक्षित योद्धा थे तो स्वाभाविक था कि मथुरा छोड़कर द्वारका में बसने की बात को ही कायरता माना होगा।

किन्तु श्री कृष्ण ने समझाया कि युद्ध से भाग नहीं रहे अपितु  युद्ध अपने चुने हुए स्थान और व्यूह के हिसाब से लड़ना भी युद्धकला का ही एक भाग है। 

मथुरा में इन दोनों से लड़ना मूर्खता और आत्महत्या होगी।

इनके मानने के बाद ये प्रस्ताव सुधर्मा सभा मे रखा गया,उधर भी खूब विरोध हुआ। पर कृष्ण ने सबको समझाया कि अपने घर से मोह स्वाभाविक है पर अगर घर मे आग लग जाये तो हम सबसे पहले परिवार के लोगों को बाहर निकालते हैं, फिर आग बुझाने की कोशिश करते हैं।फिर भी न बुझे तो भारी हृदय से घर को जलता हुआ छोड़ कर आगे भविष्य निर्माण में लग जाते हैं।

अंततः सब को  श्री कृष्ण के तर्कों के आगे झुकना पड़ा, इस तरह मथुरा निवासी द्वारकावासी हुए।

कालयवन भगवान् श्री कृष्ण से युद्ध हेतु उनका पीछा करते हुए गुफा में पहुचा दिया गया जहां राजा मान्धाता के पुत्र मुचकुंद , देव दानव युद्ध में देवताओं की सहायता करने और विजय के पश्चात गहन निद्रा का वरदान लेकर सों रहे थे , काल यवन ने युगों से सों रहे  राजा मुचकुंद को जगा दिया और उनकी अगनेया दृष्टी से भस्म हो गया l 

 जरासंध को कृष्ण ने बाद में भीम के हाथों मल्ल युद्ध में मरवाया और शरीर को आधा चीरकर विपरीत दिशाओं में फेंक कर मुक्त करवा दिया l इस प्रकार पाण्डव / राजा युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ निर्विघ्न संपन्न हो सका l 

कृष्ण का पूरा जीवन ही इस तरह के दुर्धर्ष संघर्षों की गाथा हैl 

बहुत दुःख होता है जब कुछ मूढ़ कथाकार राधा-कृष्ण की मनगढ़ंत कथाएं सुनाकर रासलीला की बातें करते हैं और  योगी राज श्री कृष्ण के सर्वश्रेष्ठ जीवन को वर्णित ही नहीं करते l 

जय श्री कृष्ण !!