Thursday, 11 December 2025

अयोध्या में धर्मध्वजा स्थापना करने वाले - भारतीय सेना की 316 EME सैन्य यूनिट के वीर

जय हिन्द  

अयोध्या में धर्मध्वजा स्थापना का कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हो गया ।

पर आपको जाकर बहुत ही खुशी होगी कि इस पुरे कार्यक्रम का कार्यभार भारतीय सेना के 316 EME सैन्य यूनिट पर था।

316 यूनिट्स भारतीय सेना के उन महत्वपूर्ण यूनिट्स में से है जो भारत के दुर्गम और ऊँचाई वाले स्थलों पर भी भारी संरचनाओं के high precision mechanical कार्यों में महारत रखती हैं।

अयोध्या मंदिर का ध्वजदंड साधारण नहीं था। यह लगभग सैकड़ों किलो वजन का है, जिसे मिलीमीटर-लेवल बैलेंसिंग की जरूरत होती है।

ऐसा काम वही यूनिट करती है जिसे सेना में flag mast installation specialists माना जाता है।

बद्रीनाथ, केदारनाथ से लेकर वैष्णों देवी के ऊंचाई पर भारतीय सेना की यह यूनिट वहां के भारी भरकम धर्मदंड और धर्मध्वजा बहुत कुशलता पुर्वक लहराने का काम करती रही है।

अयोध्या जैसे राष्ट्रीय भावनाओं के केंद्र स्थल पर सबसे भरोसेमंद तकनीकी सैन्य यूनिट भेजना एक सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी, जिसे बहुत ही कुशलता पूर्वक सेना ने पूरा किया🙏🙏🙏🙏

No comments:

Post a Comment